Skip to main content

Posts

5 मिनट बर्थडे केक रेसिपी इन हिंदी ‌।5 minute birthday cake recipe in Hindi। How to make 5 minute birthday cake।

5 मिनट बर्थडे केक इन हिंदी 5 मिनट बर्थडे केक   आज मे आपके साथ में शेयर कर रही हूं 5 मिनट बर्थडे केक की रेसिपी हमने इसे माइक्रोवेव में बनाया है, अगर आप माइक्रोवेव का उपयोग नहीं करना चाहते तो ब्रेड केक बहुत अच्छा विकल्प है, या बहुत कम समय में बन जाती है, और इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। वैसे तो केक आसानी से मार्केट में मिलजाती हैं, पर अपने से बनाए हुए केक का बात ही कुछ और होता है, आइए ज्यादा देर ना करते हुए जानते हैं, 5 मिनट बर्थडे केक की रेसिपी इसे हमने अपनी बेटी के बर्थडे में बनाया है, मुझे यह केक बनाने में 10 से 15 मिनट का समय लगा,केक बेक होने में 5 मिनट का समय लगा और इसे सजाने में 10 से 15 मिनट का समय लगा। इन्हें भी पढ़ें    माइक्रोवेव ड्राई फ्रूट चॉकलेट केक रेसिपी। आवश्यक सामग्री (ingredient) .दो कप मैदा  .एक कप चीनी . आधा कप दूध पाउडर यह कंडेंस्ड मिल्क .एक कप रिफाइंड तेल या बटर .1कप दूध (आवश्यकता अनुसार ) .एक छोटी चम्मच वनीला एसेंस  . एक छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर  .1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा . कोको पाउडर आधा कप . चुटकी भर नमक  . विनेगर एक...

हरी मूंग दाल चीला रेसिपी विद पनीर। Green Moong Dal Chilla recipe with Paneer।

  हरी मूंग दाल चीला रेसिपी विद पनीर हरे मूंग दाल चीला विद पनीर आज मैं आपके साथ हरे मूंग दाल की चीला विद पनीर की रेसिपी शेयर कर रही हूं। यह कम समय में आसानी से बनने वाला हेल्दी नाश्ता है। हरे मूंग दाल का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है इसमें पोषक तत्वों की मात्रा काफी अधिक होती है। जो की हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। रोजाना सुबह एक मोटी अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से शरीर में विटामिन और प्रोटीन की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है इसे कई तरीके से सेवन किया जा सकता है हरे मूंग दाल का अंकुरित कर इसका सलाद बना कर या फिर हरे मूंग दाल का दाल बना कर या सब्जी बना कर और भी कई तरह से हरे मूंग दाल का सेवन किया जा सकता है यह स्वाद में जितना अच्छी होती है उतना ही सेहत के लिए लाभदायक होती है चीला पतला स्वादिष्ट पैन केक की तरह है। यहां हमने हरे मूंग दाल की चीला विद पनीर की रेसिपी शेयर की है,और भी कई तरह का चीला बनता है जैसे सूजी का चीला,बेसन का चीला इत्यादि। हरे मूंग दाल का चीला  कई तरीके से बनाया जा सकता है, यहां हमने पनीर स्टफ्ड करके हरे मूंग दाल का चीला बनाया है, इसे बि...

चना दाल नारियल और मूंगफली की चटनी बनाने की विधि।How to make chanadal coconut or mungfali chutney। Chana dal coconut or mungfali chutney recipe in Hindi।

  चना दाल नारियल और मूंगफली की चटनी     Chana dal nariyal or mungfali ki chutney चटनी एक ऐसी रेसिपी है जो सभी को पसंद आती है। यह खाने में स्वाद का जायका बढ़ा देता है। चटनी कई तरह की बनती है, आज मैं आपके साथ चना दाल नारियल और मूंगफली की चटनी की रेसिपी शेयर कर रही हूं।   चना दाल नारियल और मूंगफली की चटनी गरम चावल,इटली, डोसा,या वड़ा साथ खाने में काफी अच्छा लगता है। चना दाल नारियल और मूंगफली की चटनी को अधिकतर इटली डोसा और वड़ा के साथ ही खाया जाता है। चना दाल की चटनी कई तरह से बनती है हमने यहां चना दाल के साथ नारियल और मूंगफली का प्रयोग किया है केवल भुने हुए चने दाल से भी चना दाल की चटनी काफी अच्छी बनती है पर चना दाल में नारियल और मूंगफली मिल जाए तो उसका स्वाद का भी बढ़ जाता है। आज मैं आपके साथ शेयर कर रही हूं  चना दाल नारियल और मूंगफली की चटनी बनाने की विधि। स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ यह रेसिपी आपके साथ शेयर कर रही हूं। आवश्यक सामग्री ( Ingredient) .1 कप नारियल . आधा कप मूंगफली . आधा कप चना दाल . 3 से 4 हरी मिर्च . अदरक का छोटा टुकड़ा(1 इंच के बराबर) . लह...

आलू सहजन सब्जी बनाने की विधि। Aloo Drumstick Recipe In Hindi। Drumstick Recipe।

  आलू सहजन की सब्जी बनाने की विधि आलू सहजन की सब्जी सहजन की सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती हैं,सहजन और सहजन की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी होता है, सहजन एक प्रकार का फली है, इसे अंग्रेजी में Drumstick कहते हैं। सहजन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन और विटामिन पाए जाते हैं। यह सभी जगह आसानी से मिल जाती है, सहजन का प्रयोग सांभर बनाने में भी होता है। आज मैं आपके साथ आलू सहजन की सब्जी बनाने की विधि शेयर कर रही हूं,आइए ज्यादा देर ना करते हुए जानते हैं आलू सहजन की सब्जी बनाने की विधि । इसे भी पढ़ें काबुली चने की सब्जी बनाने की विधि आलू कढ़ी पत्ते की सब्जी बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री सहजन की फली 5 - 6 आलू  2 - 3 प्याज 1 सरसों तेल मेथी के दाने छोटे चम्मच हींग आधी छोटी चम्मच काली सरसों 1 चम्मच पीली सरसों 1 चम्मच जीरा आधी छोटी चम्मच काली मिर्च साबुत आधी छोटी चम्मच लहसुन 8 - 9 हरी मिर्च 5 - 6 टमाटर 2 - 3 हल्दी 1 छोटी चम्मच नमक आवश्यकतानुसार कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर एक छोटी चम्मच विधि . एक चम्मच काली सरसों, एक चम्मच पीली सरसों, आधा चम्मच साबुत जीरा, आधा चम्मच साबुत काली मिर्च...

फ्रेश मिंट मुहितो मॉकटेल बनाने की विधि। Fresh Mint Mojito Mocktail recipe in Hindi lVirgin Mojito Mocktail।

फ्रेश मिंट मुहितो मॉकटेल रेसिपी फ्रेश मिंट मोहितो मॉकटेल गर्मियों के समय में प्यास बुझाने के लिए और रिफ्रेशमेंट के लिए मॉकटेल उपयुक्त है इसे कई तरीके से बनाया जाता है आज मैं आपके साथ फ्रेश मिंट और नींबू से बनने वाली मॉकटेल की रेसिपी शेयर कर रही हूं जो बहुत कम समय में बन जाता है और यह गर्मी के समय में रिफ्रेशमेंट के लिए उपयुक्त है। आवश्यक सामग्री सोडा   नींबू  का रस  3 चम्मच चीनी 3 चम्मच पुदीना के पत्ते आधा कप बर्फ के टुकड़े आधा कप एक झलक समय :5 - 10 मिनट कितने लोगों के लिए :1  विधि . गिलास या फिर किसी गहरे बर्तन में आधा कप पुदीना और 3 चम्मच पिसी हुई चीनी ले । . अच्छी तरह से क्रश कर ले। . इसे एक गिलास में निकाल ले, अब इसमें 3 चम्मच नींबू का रस डालें। . गिलास में बर्फ के टुकड़ेेे डाल ले । . अब इसमें सोडा डालें। . चम्मच से अच्छी तरह से मिला लें। . फ्रेश मिंट मुहितो मॉकटेल बनकर तैयार है . .    जरूरी बाते . तैयार मॉकटेल के ऊपर कटे हुए नींबू के स्लाइस डालकर सजाएं गर्मियों के मौसम के लिए रिफ्रेशमेंट ड्रिंक बनकर तैयार है  

आलू पनीर सैंडविच रेसिपी। Aloo Paneer Sandwich Recipe In Hindi।

आलू पनीर सैंडविच रेसिपी आलू पनीर सैंडविच सैंडविच कई तरीके से बनती है, यह कम समय में बनने वाली रेसिपी है। और यह खाने में काफी अच्छी लगती है, सैंडविच बनाने में ब्रेड का प्रयोग किया जाता है और यह आसानी से मार्केट में मिल जाती है हमने यहां आटा ब्रेड का प्रयोग कर आलू पनीर सैंडविच बनाया है, यह कम समय में बनने वाले हेल्दी ब्रेकफास्ट है। सैंडविच खाना हर कोई पसंद करता है चाहे वह बच्चे हो या बड़े। हमने यहां आलू पनीर की सैंडविच बनाने में कम से कम मसालों का प्रयोग किया है ताकि छोटे बच्चे भी आसानी से खा सके। आइए ज्यादा देर ना करते हुए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ आलू पनीर की सैंडविच बनाने की विधि। इन्हें भी पढ़ें उड़द दाल के दही बड़ा बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री ब्रेड 1 पैकेट आलू 6 - 7 पनीर आधा कटोरी चीज 1 से 2 स्लाइस हरी मिर्च 3 - 4 प्याज़ 2 जीरा पाउडर 1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर आधी छोटी चम्मच एक नजर कितने लोगों के लिए: 2 - 4 समय : 10 मिनट क्यूज़ीन : इंडियन विधि . एक बाउल में छह से सात उबले हुए आलू को लेकर मैश कर ले।  . आधी कटोरी पनीर को भी आलू के साथ मैश कर लें। . चीज के स्ला...