Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Indian Food

हरी मूंग दाल चीला रेसिपी विद पनीर। Green Moong Dal Chilla recipe with Paneer।

  हरी मूंग दाल चीला रेसिपी विद पनीर हरे मूंग दाल चीला विद पनीर आज मैं आपके साथ हरे मूंग दाल की चीला विद पनीर की रेसिपी शेयर कर रही हूं। यह कम समय में आसानी से बनने वाला हेल्दी नाश्ता है। हरे मूंग दाल का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है इसमें पोषक तत्वों की मात्रा काफी अधिक होती है। जो की हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। रोजाना सुबह एक मोटी अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से शरीर में विटामिन और प्रोटीन की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है इसे कई तरीके से सेवन किया जा सकता है हरे मूंग दाल का अंकुरित कर इसका सलाद बना कर या फिर हरे मूंग दाल का दाल बना कर या सब्जी बना कर और भी कई तरह से हरे मूंग दाल का सेवन किया जा सकता है यह स्वाद में जितना अच्छी होती है उतना ही सेहत के लिए लाभदायक होती है चीला पतला स्वादिष्ट पैन केक की तरह है। यहां हमने हरे मूंग दाल की चीला विद पनीर की रेसिपी शेयर की है,और भी कई तरह का चीला बनता है जैसे सूजी का चीला,बेसन का चीला इत्यादि। हरे मूंग दाल का चीला  कई तरीके से बनाया जा सकता है, यहां हमने पनीर स्टफ्ड करके हरे मूंग दाल का चीला बनाया है, इसे बि...

आलू सहजन सब्जी बनाने की विधि। Aloo Drumstick Recipe In Hindi। Drumstick Recipe।

  आलू सहजन की सब्जी बनाने की विधि आलू सहजन की सब्जी सहजन की सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती हैं,सहजन और सहजन की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी होता है, सहजन एक प्रकार का फली है, इसे अंग्रेजी में Drumstick कहते हैं। सहजन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन और विटामिन पाए जाते हैं। यह सभी जगह आसानी से मिल जाती है, सहजन का प्रयोग सांभर बनाने में भी होता है। आज मैं आपके साथ आलू सहजन की सब्जी बनाने की विधि शेयर कर रही हूं,आइए ज्यादा देर ना करते हुए जानते हैं आलू सहजन की सब्जी बनाने की विधि । इसे भी पढ़ें काबुली चने की सब्जी बनाने की विधि आलू कढ़ी पत्ते की सब्जी बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री सहजन की फली 5 - 6 आलू  2 - 3 प्याज 1 सरसों तेल मेथी के दाने छोटे चम्मच हींग आधी छोटी चम्मच काली सरसों 1 चम्मच पीली सरसों 1 चम्मच जीरा आधी छोटी चम्मच काली मिर्च साबुत आधी छोटी चम्मच लहसुन 8 - 9 हरी मिर्च 5 - 6 टमाटर 2 - 3 हल्दी 1 छोटी चम्मच नमक आवश्यकतानुसार कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर एक छोटी चम्मच विधि . एक चम्मच काली सरसों, एक चम्मच पीली सरसों, आधा चम्मच साबुत जीरा, आधा चम्मच साबुत काली मिर्च...

आलू पनीर सैंडविच रेसिपी। Aloo Paneer Sandwich Recipe In Hindi।

आलू पनीर सैंडविच रेसिपी आलू पनीर सैंडविच सैंडविच कई तरीके से बनती है, यह कम समय में बनने वाली रेसिपी है। और यह खाने में काफी अच्छी लगती है, सैंडविच बनाने में ब्रेड का प्रयोग किया जाता है और यह आसानी से मार्केट में मिल जाती है हमने यहां आटा ब्रेड का प्रयोग कर आलू पनीर सैंडविच बनाया है, यह कम समय में बनने वाले हेल्दी ब्रेकफास्ट है। सैंडविच खाना हर कोई पसंद करता है चाहे वह बच्चे हो या बड़े। हमने यहां आलू पनीर की सैंडविच बनाने में कम से कम मसालों का प्रयोग किया है ताकि छोटे बच्चे भी आसानी से खा सके। आइए ज्यादा देर ना करते हुए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ आलू पनीर की सैंडविच बनाने की विधि। इन्हें भी पढ़ें उड़द दाल के दही बड़ा बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री ब्रेड 1 पैकेट आलू 6 - 7 पनीर आधा कटोरी चीज 1 से 2 स्लाइस हरी मिर्च 3 - 4 प्याज़ 2 जीरा पाउडर 1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर आधी छोटी चम्मच एक नजर कितने लोगों के लिए: 2 - 4 समय : 10 मिनट क्यूज़ीन : इंडियन विधि . एक बाउल में छह से सात उबले हुए आलू को लेकर मैश कर ले।  . आधी कटोरी पनीर को भी आलू के साथ मैश कर लें। . चीज के स्ला...

उरद दाल के दही बड़ा बनाने की विधि। Urad Daal Dahi vada Recipe In Hindi। Dahi Bhalla Recipe।

उड़द दाल के दही बड़ा बनाने की विधि उरद दाल दही बड़ा दही बड़ा उरद दाल या मूंग दाल से बनने वाली रेसिपी है, या फिर उरद और मूंग दोनों को मिलाकर भी बनाया जाता है,आज में आपके साथ शेयर करने वाली हूं, उरद की दाल से बनने वाली दही बड़ा की रेसिपी। दही बड़ा खाना सभी पसंद करते है, होली के त्योहार में दही बड़े अधिकतर सभी घरों में बनता है वैसे तो दही बड़ा कभी भी बनाकर खाया जा सकता है पर होली के समय दही बड़ा खाने का मजा ही कुछ और होता है आइए जानते हैं उरद दाल से बनने वाले दही बड़ा की रेसिपी। इन्हें भी पढ़ें वेजिटेबल मैगी सूप बनाने की विधि व्रत स्पेशल साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि। बड़ा बनाने की विधि आवश्यक सामग्री .आधा किलो उड़द की दाल बिना छिलका वाला  .हरी मिर्च 6 से 7 .अदरक 1 टुकड़ा .साबुत धनिया 1 छोटी चम्मच .साबुत जीरा 1 छोटी चम्मच .कुटा हुआ काली मिर्च  आधी छोटी चम्मच . धानिया पत्ती .तेल . नमक स्वाद अनुसार विधि .  उरद दाल को रात भर के लिए भिगो दें। . सुबह तक उरद दाल अच्छी तरह से फूल गई है,फूली हुई उरद दाल को मिक्सर में पीस कर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर ले। .पीसी हुई उरद दाल में स्वाद...