Skip to main content

5 मिनट बर्थडे केक रेसिपी इन हिंदी ‌।5 minute birthday cake recipe in Hindi। How to make 5 minute birthday cake।

5 मिनट बर्थडे केक इन हिंदी

5 मिनट बर्थडे केक रेसिपी इन हिंदी ‌।5 minute birthday cake recipe in Hindi। How to make 5 minute birthday cake।
5 मिनट बर्थडे केक


 आज मे आपके साथ में शेयर कर रही हूं 5 मिनट बर्थडे केक की रेसिपी हमने इसे माइक्रोवेव में बनाया है, अगर आप माइक्रोवेव का उपयोग नहीं करना चाहते तो ब्रेड केक बहुत अच्छा विकल्प है, या बहुत कम समय में बन जाती है, और इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है।

वैसे तो केक आसानी से मार्केट में मिलजाती हैं, पर अपने से बनाए हुए केक का बात ही कुछ और होता है, आइए ज्यादा देर ना करते हुए जानते हैं, 5 मिनट बर्थडे केक की रेसिपी इसे हमने अपनी बेटी के बर्थडे में बनाया है, मुझे यह केक बनाने में 10 से 15 मिनट का समय लगा,केक बेक होने में 5 मिनट का समय लगा और इसे सजाने में 10 से 15 मिनट का समय लगा।


आवश्यक सामग्री (ingredient)

.दो कप मैदा 

.एक कप चीनी

. आधा कप दूध पाउडर यह कंडेंस्ड मिल्क

.एक कप रिफाइंड तेल या बटर

.1कप दूध (आवश्यकता अनुसार )

.एक छोटी चम्मच वनीला एसेंस 

. एक छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर 

.1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा

. कोको पाउडर आधा कप

. चुटकी भर नमक 

. विनेगर एक छोटी चम्मच

एक झलक 

. kitne logon ke liye: 2- 4

.Cocking Time : 5 minute

. Cuisine:Indian

. keyword: 5 minute birthday cake


विधि

. एक गहरे बाउल में छलनी की सहायता से दो कप मैदा,आधा कप दूध पाउडर, एक कप पिसी हुई चीनी,एक छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर,1/2 चम्मच बेकिंग सोडा,आधा कप कोको पाउडर,और चुटकी भर नमक सभी को अच्छे तरीके से छान लें।

. अब छाने हुए सामग्री में एक कप रिफाइन तेल और एक कप दूध को धीरे-धीरे मिश्रण में डालकर मिलाते रहे ऐसा करने में एक से डेढ़ कप दूध (आवश्यकतानुसार) लग जाएगी, केक का बैटर स्मूथ कंसिस्टेंसी का होना चाहिए,अब इसमें एक छोटी चम्मच विनेगर डालकर अच्छी तरीके से मिला ले।

.अब माइक्रोवेव सेफ बर्तन में रिफाइंड तेल या फिर बटर को लगा कर अच्छी तरह से चिकना कर ले, और मैदा से अच्छी तरह से डस्टिंग कर ले,अब इसमें केेक का घोल डाल दीजिए, और बर्तन को दो से तीन बार टेप कर लीजिए, ताकि एयर बबल बाहर निकाल जाय।

.अब माइक्रोवेव में फुल पॉवर पर 5 मिनट के लिए केक बेक कर लीजिए, आप अपने माइक्रोवेव के पावर लेवल के हिसाब से टाइमिंग सेट कर लीजिए। 5 मिनट बाद केक अच्छी तरह से पक कर तैयार है यह ठीक से पका है या नहीं या जानने के लिए केक में एक चाकू डाल कर देखें अगर चाकू साफ निकलता है तो केक पक कर तैयार है।

. केक जब अच्छी तरह से ठंडी हो जाए तब एक बर्तन में निकाल ले इसे ढक के कुछ देर के लिए(5 मिनट) फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे।

. हमने यहां केक को 3 लेयर में काटकर प्रत्येक लेयर में शुगर सिरप लगाया है और ऊपरी भाग को चॉकलेट glaze से कवर किया है अच्छी तरह से केक को चॉकलेट glaze से कवर हो जाने पर इसके ऊपर स्प्रिंकल,ग्रेटेड चॉकलेट, और कुछ चॉकलेट पीस के सहायता से केक को सजाएं।

. 5 मिनट बर्थडे केक बनकर तैयार है।



जरूरी बातें

. हमने यहां केक को 3 लेयर में कांटा है इसीलिए केक को कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखा गया।

. आप चाहे तो केक जब अच्छी तरीके से ठंडा हो जाए तो केक ऊपरी भाग को अच्छी तरह से चॉकलेट glaze से कवर कर, स्प्रिंकल और चॉकलेट से सजाकर  केक बना सकते हैं

Comments

Post a Comment