Skip to main content

Posts

Showing posts with the label beverage

आटे की खस्ता नमक पारे। crispy atta namkeen pare recipe in Hindi।

क्रिस्पी आटा नमकीन पारे बनाने की विधि क्रिस्पी आटा नमकीन पारे   नमकीन पारे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, नमकीन पारे मैदा और आटे दोनों से बनाए जाते हैं पर मैं आपके साथ आज आटे की नमकीन पारे की रेसिपी शेयर कर रही हूं, नमकीन पारे को आटा से बनाया जाए या फिर मैदा से बनाने का तरीका एक ही है। आटा नमकीन स्वाद में तो अच्छा होता ही है और सेहत के लिए अच्छा होता है। नमक पारे दिवाली और होली मैं जरूर बनते हैं, इसे सामान्यता किसी भी समय बनाया जा सकता है, चाय के साथ नमक पारे काफी अच्छी लगती है। आइए ज्यादा देर ना करते हुए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ क्रिस्पी आटा नमकीन पारे बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री गेहूं का आटा 2 बड़े कप अजवाइन 1 छोटी चम्मच कलौंजी (मंगरैल)1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी 1 बड़ी चम्मच घी आधा कप नमक स्वाद अनुसार विधि . एक बर्तन में दो बड़े कप आटा में एक छोटी चम्मच अजवाइन, एक छोटी चम्मच कलौंजी, एक बड़ी चम्मच कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक डाल लें और साथ ही आधा कप घी या फिर रिफाइंन तेल डालें ले। . सभी को अच्छी तरीके से मिला लें। . अब हल्का हल्का पानी डालकर सख्त आटा गूंथ ले...

फ्रेश मिंट मुहितो मॉकटेल बनाने की विधि। Fresh Mint Mojito Mocktail recipe in Hindi lVirgin Mojito Mocktail।

फ्रेश मिंट मुहितो मॉकटेल रेसिपी फ्रेश मिंट मोहितो मॉकटेल गर्मियों के समय में प्यास बुझाने के लिए और रिफ्रेशमेंट के लिए मॉकटेल उपयुक्त है इसे कई तरीके से बनाया जाता है आज मैं आपके साथ फ्रेश मिंट और नींबू से बनने वाली मॉकटेल की रेसिपी शेयर कर रही हूं जो बहुत कम समय में बन जाता है और यह गर्मी के समय में रिफ्रेशमेंट के लिए उपयुक्त है। आवश्यक सामग्री सोडा   नींबू  का रस  3 चम्मच चीनी 3 चम्मच पुदीना के पत्ते आधा कप बर्फ के टुकड़े आधा कप एक झलक समय :5 - 10 मिनट कितने लोगों के लिए :1  विधि . गिलास या फिर किसी गहरे बर्तन में आधा कप पुदीना और 3 चम्मच पिसी हुई चीनी ले । . अच्छी तरह से क्रश कर ले। . इसे एक गिलास में निकाल ले, अब इसमें 3 चम्मच नींबू का रस डालें। . गिलास में बर्फ के टुकड़ेेे डाल ले । . अब इसमें सोडा डालें। . चम्मच से अच्छी तरह से मिला लें। . फ्रेश मिंट मुहितो मॉकटेल बनकर तैयार है . .    जरूरी बाते . तैयार मॉकटेल के ऊपर कटे हुए नींबू के स्लाइस डालकर सजाएं गर्मियों के मौसम के लिए रिफ्रेशमेंट ड्रिंक बनकर तैयार है  

आसान तरीके से जाने कॉफी बनाने की विधि।Coffee Recipe In Hindi।

  आसान तरीके से जाने कॉफी बनाने की विधि कॉफी बनाने की विधि लगातार काम करने से शरीर में थकावट सी महसूस हो रही है, तो एक कप कॉफी काफी है शरीर को तरोताजा महसूस कराने के लिए। कुछ लोग रिफ्रेशमेंट लिए चाय पीना पसंद करते हैं,तो कुछ लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं। कॉफी को कई प्रकार से बनाया जाता है, और इसके हर प्रकार का अलग-अलग नाम है। आज मैं आपके साथ शेयर कर रही हूं घर में आसान तरीके से बनने वाली कॉफी की रेसिपी और यह काफी अच्छी बनती है आइए आसान तरीके से जाने कॉफी बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री . कॉफी 2 छोटी चम्मच .चीनी 3 छोटी चम्मच .दूध 1 कप एक झलक . कितने लोगो के लिए : 1 . समय : 10 मिनट . क्यूज़ीन : इंडियन विधि . एक कटोरी में  2 छोटे चम्मच कॉपी 3 छोटे चम्मच चीनी और 3 से 4 छोटी चम्मच हल्के गरम पानी डाले। . इसे अच्छे तरीके से मिला ले। .7 से 8 मिनट के बाद कॉफी का रंग बदल जाएगा जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया हैै। . एक कप दूध को गर्म कर ले। . कप में आधा फेटा हुआ कॉफी डालें। . अब इसमें गर्म दूध डाले। .  आधी बची हुई फेटा हुआ कॉफी को डालें। . चम्मच से अच्छी तरीके से मिला ले। . कॉफी के ऊपर ...

इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा चाय बनाने की विधि । how to make immunity booster kadha chai ।

 इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा चाय बनाने की विधि  इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा चाय बनाने की विधि इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा चाय की रेसिपी ठंड के समय काढ़ा चाय का प्रयोग करने से सर्दी - जुकाम, वायरल इंफेक्शन, और फ्लू जैसे बीमारियों से बचने में सहायता मिलती हैं, साथ ही इम्यूनिटी पावर को तेजी से बूस्ट करने में मदद मिलती है । आयुर्वेद मे कई तरह के संक्रमण से बचने के लिए ऐसे विभिन्न तरह के मसालें के बारे में बताया गया है जो की हमारे किचन में मौजूद होती है । आइए जानते है‌,  इम्यूनिटी बूस्टर का चाय बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री तुलसी के पत्ते - 8 -10 अदरक - 1छोटी टुकड़ा अजवाइन - 1 एक छोटी चम्मच सौंफ - 1 छोटी चम्मच  दालचीनी - छोटा टुकड़ा काली मिर्च - 7-8 (कुटा हुआ) लौंग - 2-3 ( कुटा हुआ ) गुड - स्वाद अनुसार पानी - 2 गिलास एक झलक कितने लोगों के लिए : 2 समय : 5-10 मिनट क्यूज़ीन : इंडियन विधि : . एक बर्तन में 2 गिलास पानी डालकर धीमी आंच पर गैस पर रख दे, और पानी में हल्का उबाल आने दें, अजवाइन, सौंफ, दालचीनी, काली मिर्च, लौंंग, और अदरक को कूट लें ।  . कुुुटी हुई सारी सामग्री को हल्की उबाल आए...

पुदीने के चाय बनाने की विधि . How to make mint tea.

पुदीना चाय बनाने की विधि पुदीना चाय पुदीना औषधीय गुणों से भरपूर है । इसका महत्व आयुर्वेद मेे भी बताया गया है ।आइये जानते है पुदीने के  पत्तियों  से चाय बनाने का तरीका जो आसानी से बन जााती है  Read: how to make immunity booster kadha chai   सामग्री (2 कप चाय के लिए) . 1कप पानी . 1कप दूध . घिसी हुई अदरक 2 छोटी चम्मच . चीनी 2 छोटी चम्मच . पुदीने के पत्तियाँ 8 - 10 . चाय की पत्ती 2  छोटी चम्मच बनाने का विधि . एक बर्तन मे 1 कप पानी डाल कर धीमी आंच पर रख दें । . अब इसमें 2 छोटी चम्मच घिसी हुई अदरक, 2 छोटी चम्मच चीनी , 2 छोटी चम्मच चाय की पत्ती , और 8 - 10 पुदीने के पत्तिया भी डाल कर 1 से 2 मिनट तक पकने दिजिये. . अब इसमें 1 कप दूध डाल कर 2 से 3 मिनट तक पकने दीजिये.   पुदीने की चाय तैयार हैं .                                                                               ...